Video Of Day

Latest Post

रांची-टोरी पैसेंजर रेलगाड़ी में चढ़ने के क्रम में गिरने से 14 वर्षीय बालक की हुई मौत

लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र के दुबांग गांव सिमाना स्थित रेलवे पुल 27 न.के पास लोहरदगा रांची, टोरी पैसेंजर रेलगाड़ी में चढ़ने के क्रम में गिरने से 14 वर्षीय बालक की हुई मौत। मृतक की पहचान सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड के गेरदा गांव निवासी मो.अकिब पिता मो.मनान के रूप में पहचान हुई।

बताया जाता कि  चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसल कर ट्रेन के नीचे चला गया जिससे दुर्घटना हुई। मृतक का शव बुरी तरह कट गया एक पैर से दूसरे पैर करीब 100 मीटर दूर कट कर पड़ा था। मौके पर पहुंची कुडू थाना पुलिस ने  शव को अपने कब्जे  में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।

No comments