Video Of Day

Latest Post

प्रकाश उत्सव पर लगाया चिकित्सा शिविर

रांची। गुरू गोविंद सिंह स्कूल, कमड़े में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सिंह होमियो ने निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर लगाया। डॉ हरजीत सिंह ने लगभग 300 मरीजों की निशुल्क जांच की। इसके साथ ही निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। कैंप में मरीजों की जांच के अलावा एक योग जागरूकता कैंप का भी आयोजन किया गया। लाजवंत कौर, जगदीश सिंह, अमृतपाल सिंह, अमनप्रीत सिंह ने मरीजों को योगा के आसनों के द्वारा स्वस्थ रहने की विधि बताई।

No comments