Video Of Day

Latest Post

विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी


रांची। गुरूदेव परमहंस योगदानंद के जन्मोत्सव पर विद्यार्थियों ने चार जनवरी को प्रभात फेरी निकाली। इसमें योगदा सत्संग महाविद्यालय और योगदा सत्संग विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा इसमें शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम निदेशक डीआर सिंह, कॉलेज के प्राचार्य विभाकर ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण शुक्ला और मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार झा ने स्वामी योगदानंद की जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में बच्चों ने पुष्पांजली में भाग लिया। प्रसाद का वितरण किया गया।

No comments