Video Of Day

Latest Post

नये साल पर समर्पण शाखा ने किया नवजातों का स्वागत


रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण महिला शाखा ने वर्ष 2018 के आगमन के साथ पधारी नवजात बच्चियों का स्वागत किया। कार्यक्रम नागरमल मोदी सेवा सदन परिसर के जनरल परवरिश और मातृ सदन, हिंदपीढ़ी में हुआ। मीडिया प्रभारी सीमा अग्रवाल ने बताया कि सभी बच्चियों की मां का सम्मान भी किया गया। बच्चियों के लिए नए कपड़े, ऊनी गारमेंट, मिठाई एवं बिस्किट का वितरण किया गया। कन्या जन्म के इस महोत्सव के साथ मंच परिवार ने नव वर्ष की खुशियां मनाई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष नेहा पटवारी, सचिव अनू पोद्दार, पूजा अग्रवाल सहित सदस्य मौजूद थीं।

No comments