Video Of Day

Latest Post

CBSE ने घोषित किया यूजीसी नेट 2017 का रिजल्ट

नई दिल्ली : सीबीएसई को ओर से 5 नवंबर 2017 को  ली गई यूजीसी नेट की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कैंडिडेट्स सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। कैंडिडेट्स के रिजल्ट चेक करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी।

9 लाख छात्रों ने दी UGC NET की परीक्षा
यूजीसी नेट( यानि National Eligibility Test) का  पेपर 5 नवंबर 2017 को हुआ था जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर और विभिन्न जूनियर रीसर्च फैलोशिप प्रोग्राम्स के लिए अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। करीब 84 विषयों के लिए करवाई गई इस परीक्षा का आयोजन 91 शहरों के 1700 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। सीबीएसई द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक  करीब 4,09,439 पुरुष, 5,19,557 महिला और 3 ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन दिया था  और इनमें से 75 फीसदी ने परीक्षा दी। दिव्यांग छात्रों के पेपर-I और पेपर-II में 25 मिनट्स अतिरिक्त दिए गए थे जबकि पेपर-III के दौरान 50 मिनट्स दिए गए थे। पेपर होने के कुछ दिनों बाद ही सभी विषयों के क्वेश्चन पेपर की आंसर कीज  रिलीज कर दी गई थीं।

No comments