जेसी उड़ान ने किए सेवा के कई काम
रांची। व्यक्तित्व
और सामाजिक विकास की संस्था जूनियर चैंबर रांची उड़ान ने शनिवार को सेवा के कई काम किए।
सुबह में स्थानीय शिवनारायण कन्या पाठशाला में नौंवी और दसवीं कक्षा की बालिकाओं
को सेनिटरी पैड का वितरण किया। इसके उपयोग ओर स्वच्छता पर विशेष प्रकाश डाला। स्वच्छ
भारत और स्त्री स्वाभिमान की लड़ाई के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन कि गया था। इस
अवसर पर पीलीभीत से पधारे मंडलाध्यक्ष नितिन कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष खाटूवाला, मंडल उपाध्यक्ष देवेश मेहरोत्रा, यात्रा निदेशक राहुल खकरिया और उड़ान की अध्यक्ष दीप्ति बजाज मौजूद थे।
अध्यक्ष दीप्ति ने
कहा कि जल्द ही विद्यालय में वेंडिंग मशीन लगाया जाएगा। इसमें एक रुपये के शुल्क ही
पैड प्राप्त होगा। साथ ही, स्वच्छता के तहत यूज़पैड नष्ट भी होगा। मंडलाध्यक्ष नितिन ने कहा कि महिलाओं
के स्वाभिमान की रक्षा और लड़ाई में यह मिशन कारगर है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष ने
कहा कि इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर में जूनियर चैंबर द्वारा संचालित करने पर
जोर दिया जाएगा।
स्कूल की प्राचार्य
चंद्रकला ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पुनीत और जनहित का काम है। इसमें महिला शाखा
का आगे आना एक शुभ संकेत है। इस अवसर राखी जैन, पल्लवी साबू, वृंदा अग्रवाल, अर्चना मुरारका, अंजली अग्रवाल, भावना काबरा सहित अन्य सदस्य उपस्तिथ थे।
इसके बाद राष्ट्रीय
पदधारियों के आगमन पर सेवा कार्य के तहत कांके रोड स्थित राम मंदिर के बाहर स्थाई
प्याऊ के निर्माण के लिए पूजन और शिलान्यास किया गया। अपर बाजार शनि मंदिर के बाहर
आश्रितों के सहायतार्थ अन्न बितरण किया। सृजन हेल्प में बच्चो को स्टेशनरी और कॉपी
दिया गया।
राष्ट्रीय पदधारियों
ने कहा कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। इससे बढ़कर कोई भी निष्काम
सेवा नहीं है। उड़ान शाखा नई दिशा की ओर अग्रसर है। सुबह रेलवे स्टेशन पर आगंतुक
वरिष्ठ पदधायों का स्वागत सम्मान किया गया। शाम में जूनियर चैंबर रांची, उड़ान और नियो के साथ संयुक्त बैठक आहूत की गई
है।





No comments