Video Of Day

Latest Post

शारदा फाउंडेशन ने हातमा बस्ती में बांटा आयरन टॉनिक

रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने रांची के हातमा बस्ती में शनिवार को आयरन टॉनिक सिरप बांटा। कुछ दिन पूर्व फाउंडेशन की टीम ने यहां स्वास्थ्य जांच के क्रम में पाया कि वहां की महिलाओं में आयरन की बहुत कमी है।  इसी उद्देश्य से फाउंडेशन के राजीव रंजन और आशुतोष द्विवेदी ने यहां की महिलाओं के बीच इसका वितरण किया। बस्ती के लोग स्वास्थ्य सेवा और जागरुकता के प्रति काफी उदासीन हैं। इसे देखते हुए फाउंडेशन ने बस्ती में यह अभियान चलाने का फैसला लिया। स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति सहजता के प्रयास से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में महिलाओं अपने शरीर को रोगमुक्त रखने का संकल्प भी लिया। मौके पर बस्ती की गंगा देवी,  पार्वती देवी, करिश्मा कुमारी, पिंकी कुमारी,  रेशमा देवी,  संगीता कुमारी, चमेली समेत हातमा बस्ती के अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं। 

No comments