बीएयू में मशरूम उत्पादन तकनीक का मिला प्रशिक्षण
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की मशरूम इकाई में प्रशिक्षण
दिया गया। इसमें रांची, गुमला, गोड्डा, गढ़वा, बोकारो और गिरिडीह जिले के ग्यारह
किसानों के साथ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस क्रम में उन्हें आईस्टर मशरूम
और दुधिया मशरूम की उत्पादन तकनीक पर एक दिन से एक सप्ताह तक का प्रशिक्षण दिया गया।
शनिवार को रांची कृषि महाविद्यालय के सम्मलेन कक्ष में कृषि अधिष्ठाता डॉ राघव
ठाकुर ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मशरूम इकाई के प्रभारी और पौधा
रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र कुदादा भी उपस्थित थे।

No comments