Video Of Day

Latest Post

शिवलिंग की चोरी के बाद सड़क जाम, लाठीचार्ज, धारा 144 लागू

हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र के ताजपुर में एक मंदिर से शिवलिंग की चोरी हो गई। रविवार सुबह जब इस पर नजर पड़ी तो लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद लोगों ने विरोध स्वरूप ब्लॉक मोड़ जाम कर दिया। इससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया पर लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को वहां से हटाया। लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई और आरोपियों पर कड़ी की तैयारी में है। दरअसल, रात में मंदिर में ताला लगा था। पर जब सुबह लोग यहां पहुंचे तो देखा मंदिर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर शिवलिंग गायब पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर काफी लोग जुट गए। फौरन पुलिस को भी जानकारी दी गई। तब तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस जाम से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया पर लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग वहां से भाग निकले। पर कुछ दूर जाकर पुलिस पर पथराव भी किया। तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।

No comments