आईसीएआई के अध्यक्ष राज कुमार और सचिव आशीष बने
रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई)
की रांची शाखा के पदधारियों का वर्ष 2018-19 के लिए चुनाव हुआ। इसमें राजकुमार को अध्यक्ष और आशीष कुशवाहा को सचिव चुना
गया। संदीप कुमार जालान को उपाध्यक्ष, मनीषा बियानी को
कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य बिनोद
कुमार पाण्डेय, महेंद्र कुमार जैन, मनीष जैन और विकास कुमार बने हैं।
इंस्टीट्यूट की
रांची शाखा के अध्यक्ष के रूप में इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाले राज कुमार 25वें व्यक्ति हैं। रांची शाखा के बिनोद कुमार पांडेय, जेपी शर्मा, संजीत श्रीवास्तव, उदय जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अभिनय सिंह सहित अन्य ने
नए पदधारियों को बधाई दी है। भरोसा जताया है कि उनके कार्यकाल में इंस्टीट्यूट की
रांची शाखा नई उचाइयों
को छुएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार ने समर्थन देने के लिए सभी
कार्यकारिणी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments