आजसू के कार्यकर्ताओं का अनशन समाप्त
रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का रांची के मोरहाबादी मैदान में गांधी प्रतिमा के पास चल रहा
अनशन गुरूवार को खत्म हो गया। स्थानीय नीति और नियोजन नीति में संशोधन की मांग को लेकर राज्यभर के कार्यकर्ता बेमियादी अनशन पर बैठे थे। आजसू विधायक
विकास सिंह मुंडा ने उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वाशन दिया। इसके बाद उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया। विधायक के
आश्वाशन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

No comments