Video Of Day

Latest Post

पंचायत की ओर कूच किया भाजपा एसटी मोर्चा ने

रांची। भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान मे चलो चले पंचायत की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत पांच मार्च को नामकुम बस्ती के अखड़ा से खिजरी विधायक सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन के नेतृत्व मे पूरे प्रदेश में की गई।
कार्यक्रम का समापन 30 अप्रैल को होगा। इस दौरान लोगों को केंद्र और राज्‍य सरकार की उपलब्धि से अवगत कराया जाएगा। सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। पार्टी की नीति बताई जाएगी। इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री धर्मपाल, राजमहल विधायक अनंत ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, पार्षद अशोक बड़ाईक सहित अन्‍य उपस्थित थे।

No comments