Video Of Day

Latest Post

दो गैंग के बीच गैंगवार में मारे गए भाजपा नेता

रांची। लोहरदगा भाजपा के कोषाध्‍यक्ष पंकज गुप्‍ता दो गैंग के बीच गैंगवार में मारे गए। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। इस हत्याकांड की छानबीन के दौरान रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने खुद रेड कर श्रीवास्तव गिरोह का अपराधियों के पास हथियार बरामद किए। इसमें एके-47, 150 राउंड गोली, दर्जनों पिस्टल भी शामिल है। अपराधियों के पास से 20 लाख रुपये नकद भी बराम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दो गैंग के बीच गैंगवार में निर्दोष पंकज गुप्ता की जान चली गयी। 

जानकारी कि बीते 11 मार्च को नगड़ी में दिन-दहाड़े भाजपा नेता की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। उनके नजदीक से कान में गोली मारी गई थी। शूटरों ने गलतफहमी में श्री गुप्ता की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि खलारी के किसी शख्स को मारने के लिए शूटरों को सुपारी मिली थी। हालांकि कंफ्यूजन में भाजपा नेता की हत्या कर दी गयी। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने से रांची की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भी इसे गंभीरता से लिया था। उन्‍होंने पुलिस को दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।

No comments