Video Of Day

Latest Post

राजधानी रांची में अपराधी हुए बेलगाम


  • मॉल में काम करने वाले कर्मचारियों को किया अधमरा
रांची। राजधानी में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बार उन्‍होंने सरकुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल में काम करने वाले तीन कर्मचारियों को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। घटना शनिवार की दर रात की है। मॉल के पीछे रोड में उन पर हमला किया गया। बताया जाता है कि अपराधकर्मी छह से सात की संख्या में थे। वे हथियार, रिवाल्वर और डंडे आदि से लैस थे। उसे से हमला किया। हमले में घायल तीनों लोगों को पहले सदर अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया यगा। ज्यादा चोट लगने के कारण उनको ऑर्किड में दाखिल कराया गया। जानकारी हो कि मॉल के पास ही सिटी डीएसपी और सीजेेएम का आवास है। पीछे वाली सड़क भी उसके आवास से ही सटी है। इस सड़क से मिट्टी निकली हुई है। स्‍ट्रीट लाईट भी नहीं के बराबर है। इस सड़क पर कई बार हादसा हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कई बार की है। उनका कहना है कि इसके बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

No comments