Video Of Day

Latest Post

गरीब लड़की की शादी में पार्षद ने की मदद


रांची। गरीब लड़की की शादी में रांची नगर निगम की वार्ड नंबर 12 की पार्षद पूनम देवी ने मदद की। उनके परिवार को 25 किलो चावल और 20 किलो आटा दिया। जानकारी हो कि शादी तय होने के बाद लड़की के पिता का देहांत हो गया। होली से पहले पिता का देहांत हुआ, जिसके कारण शादी की तिथि भी बढ़ानी पड़ी। उस लड़की की शादी सात मार्च को हो रही है। पार्षद के द्वारा सहयोग करने से परिवार बहुत खुश हुआ। इस अवसर पर समाज सेवी प्रभुदयाल बड़ाईक, शमी कपूर साहू, राजू तिर्की, मयंक कुमार, रोहित कुमार, सीमा खलखो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments