Video Of Day

Latest Post

जेसीआई रांची ने राज्यपाल को सम्मानित किया


रांची। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची की महिला शाखा ने महिला दिवस के अवसर पर छह मार्च को राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सम्मानित  किया। इस अवसर पर राज्यपाल  ने कहा कि हमें महिलाओ को शिक्षित और जागरूक करना होगा, तभी हम झारखण्ड को नई उंचाई तक ले जा सकते हैं। उन्‍होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव मदद का आश्वाशन भी दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष रजनी ढांढानिया, सचिव दीपा बांका, कोषाध्यक्ष आशा पोद्दार और पूजा हेतमसरिया, पूर्व अध्यक्ष पायल बजाज, संतोषी मुरारका, वीणा अग्रवाल, श्वेता महेश्वरी, मेघा चौधरी,शीतल शर्मा एवं अन्य उपस्थित थीं।

No comments