विद्यार्थियों को सहयोग करेगा जागृति मंच
रांची। झारखंड जागृति मंच की आम सभा मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित
पाही पैलेस में हुआ। इसमें प्रशासन, बैंक, रेलवे,
शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों के अनुसूचित जनजाति के बुद्धिजीवी उपस्थित
थे। इसमें संगठन का संविधान पारित हुआ। इस गैर राजनैतिक संगठन का मुख्य उद्देश्य
अपने समाज के विद्यार्थियों की सहायता करना है। उनके वित्त संबंधी समस्या का निराकरण,
अजीविका के लिए मार्गदर्शन करना, बैंक द्वारा शिक्षा
ऋण दिलाना है।
संगठन अप्रैल में बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से रांची सहित अन्य स्थानों
पर शिक्षा ऋण कार्यशाला करेगा। विद्यार्थी सहायता के लिए अरुण जॉन प्रबाल के फोन 9470140774,
डॉ अभय सागर मिंज के 9939304234, प्रकाश उरांव
के 7764842162, सुनील लकड़ा के 9835140496 पर संपर्क कर सकते
हैं।
इसमें कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। रेजी डुंगडुंग, शीतल उरांव, हेमंत
टोप्पो, बिनसेंट लकड़ा और उपेंद्र उरांव को संरक्षक बनाया
गया। अरूण जॉन प्रबाल को अध्यक्ष, डॉ अभय सागर मिंज को महासचिव,
प्रकाश उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। आलोक मितियारी, सनातन मरांडी, अर्नेस्ट तिर्की, सुखनाथ उरांव, मनोज पॉल तिग्गा, सुनील लकड़ा, कुसुम कांति सोय आदि कार्यकारिणी में रखे
गये।

No comments