Video Of Day

Latest Post

कृषक मित्र महासंघ केन्द्रीय कृषि मंत्री मिला

गोड्डा। कृषक मित्र महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि कुमार भगत  ने केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से दिल्ली स्थित कृषि भवन मे मुलाकात कर अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। इनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रुक्मणी सनौडिया, राष्ट्रीय सचिव रामलाल शर्मा, झारखंड के संथालपरगना प्रभारी काशी कुमार मंडल और मध्यप्रदेश के सांसद बोध सिंह भगत भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद श्री भगत ने बताया कि वार्ता संतोषजनक रहा। बताया कि केंद्रीय मंत्री ने कृषक महासंघ के मांगो पर विचार करने की बात कही है। 
 
क्या है इनकी मांगे:
1. कृषक मित्रों के लिए कुशल मजदूर के बराबर मानदेय लागू हो।
2.  2012 से कृषक मित्रों को मानदेय लागू हो।
3. 65 वर्ष उम्र सीमा सुनिश्चित किया जाये।
4. दस लाख का दुर्घटना बीमा किया जाये।
5. यात्रा भत्ता दिया जाये।
6 .  जिन राज्य में कृषक मित्र को हटाया गया है, उन्हें अविलंब बहाल किया जाये, आदि।

No comments