Video Of Day

Latest Post

जम्‍मू में शहीद हुआ झारखंड का लाल


जम्‍मू कश्‍मीर। झारखंड का लाल रंजीत खलखो जम्‍मू कश्‍मीन में शहीद हो गया। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से 48 घंटे मुठभेड़ चली। इस दौरान सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। पांच जवान भी शहीद हो गए। एक अफसर सहित दो पुलिस जवान जख्मी हो गए। शहीद हुआ झारखंड के का रंजीत रांची जिले के मांडर के बुड़ाखुखरा का रहने वाला था। 
शहीद रंजीत

उसके शहीद होने की जानकारी मिलते परिजनों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है उसकी मां को अभी जानकारी नहीं दी गई है। दो भाई और तीन बहन में सबसे बड़ा रंजीत ही था। छोटा भाई घर पर ही रहता है। शहीद रंजीत के पिता भी फौज से रिटायर्ड हुए थे। कुछ दिन पहले ही उनकी मौत हो गई थी। सूचना है शहीद का पार्थिव शरीर गुरूवार कीी रात रांची आ गया।

No comments