Video Of Day

Latest Post

राष्‍ट्रीय स्‍तर पर झारखंड के विद्यार्थियों का परचम

रांची। सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड के राष्‍ट्रीय स्‍तर की चित्रकारी प्रतियोगिता में झारखंड के विद्यार्थियों ने झंडा गाड़ा। नई दिल्‍ली में 26 मार्च को हुई प्रतियोगिता में पहला और दूसरा पुरस्‍कार उन्‍होंने जीता। प्रथम पुरस्कार डीएवी कपिलदेव के 8वीं कक्षा के Nirupama Samadde को मिला। उसे 50,000 रुपये दिया गया। दूसरा पुरस्‍कार डीपीएस सेल सेटेलाईट के आठवीं कक्षा के Adrija Sarkar को मिला। उसे 25,000 रूपये मिला।
जानकारी हो कि बोर्ड ने 8वीं राष्ट्रीय स्तर की चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता जुलाई 2017 से दिसंबर 2017 तक हुई। इसमें 107 स्कूलों ने भाग लिया और 50 सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन किया गया। राज्य स्तर की चित्रकारी प्रतियोगिता के लिए  5 मार्च को 50 छात्रों को बुलाया गया। एसएलपी के बाद तीन छात्रों को झारखंड राज्य से राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग के लिए चुना गया था। 

No comments