Video Of Day

Latest Post

भाजपा नेता मर्डर: गलतफहमी में की हत्या, 40 लोग हैं निशाने पर

रांची। लोहरदगा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज लाल गुप्ता की 11 मार्च को हुई हत्या मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। सोमवार को एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि शूटरों ने यह हत्या गलतफहमी में कर दी थी। शूटरों को अपने विरोधी गैंग के एक सदस्य को मारना था। पर गलती से उन्होंने पंकज लाल गुप्ता की गोली मार हत्या कर दी। पुलिस ने इनके पास से काफी संख्या में हथियार और 17 लाख 50 रुपए कैश बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से 40 लोगों के फोटोग्राफ्स (विरोधी गैंग के सदस्य) भी बरामद किए, जिनकी हत्या की जानी थी।

इन्होंने पुलिस को बताया कि वे अमन श्रीवास्तव गैंग के सदस्य हैं। इनकी योजना थी कि विरोधी विकास तिवारी गिरोह के सदस्यों की चुन-चुन कर हत्या कर दी जाए। इसी के तहत यह योजना बनी कि विकास तिवारी गिरोह के मनोज कुमार शुक्ला की हत्या करनी है। इसके लिए मनोज के दो सहयोगियों को पैसे और धमकी के बल पर अपने साथ मिला लिया। इसके बाद ये दोनों मनोज की सारी सूचना विरोधियों को देने लगे। 11 मार्च को उन्होंने बताया कि मनोज नगड़ी जाने वाला है। वो लोग उसका पीछा कर रहे थे, उन्होंने मनोज को मारने की प्लानिंग की थी, लेकिन गलती से पंकज गुप्ता को मार दिया गया।  

No comments