Video Of Day

Latest Post

रांची के हवाई नगर में खुला जिम

रांची। राजधानी के हवाईनगर में जिम (Gymholic a unisex fitness studii) खुला। इसका उदघाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने किया। विशिष्‍ट अतिथि पूर्व डिप्‍टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, बिनय सिन्हा दीपू, जेवीएम की केंद्रीय अध्यक्ष शोभा यादव, रांची नगर निगम के मेयर प्रत्याशी अजय तिर्की भी मौजूद थे।
जिम के संचालक अविनाश कुमार ने बताया कि यह दो हजार वर्ग फीट में फैला है। इसमें सभी तरह के उपकरण उपलब्‍ध हैं। यह महिला और पुरुष दोनों के लिए है। अतिथियों का स्‍वागत एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह ने स्वागत किया। उन्‍होंने बताया कि श्री अविनाश कुमार इंजीनियरिंग करने के बाद बंगलोर में विप्रो कंपनी में एक लाख रुपये महीने की नौकरी कर रहे थे। उसे छोड़कर उन्‍होंने जिम खोलन का निर्णय लिया है।

No comments