Video Of Day

Latest Post

स्थानीय विरासत और संस्कृति पर विकसित होगा रांची रेलवे स्‍टेशन


  • देश भर के 90 स्‍टेशनों को फिर से विकसित करने की योजना तैयार
कोलकाता। भारतीय रेलवे ने सबसे अधिक भीड़ वाले स्‍टेशनों में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे के 90 स्टेशनों को फिर से विकसित करने की योजना तैयार की है। इन स्टेशनों की पुनर्विकास योजना विभिन्न क्षेत्र/नोडल एजेंसियों को सौंप दी गई है। कुछ स्टेशन महत्वपूर्ण तीर्थस्थल केंद्र हैं। यहां प्रतिदिन 45,000 से अधिक लोग आते हैं। भारतीय रेलवे यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि यात्रियों को बेहतरीन सेवाएं मिलें।
इन 90 स्टेशनों में से दक्षिण पूर्वी रेलवे के तीन रेलवे स्टेशन आड्रा, झारसुगुडा और रांची को पुन: विकास के लिए इस कार्यक्रम में गया है। ये स्टेशन स्थानीय विरासत और संस्कृति की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे। जानकारी हो कि भारतीय रेलवे 600 से अधिक स्टेशनों के पुनर्विकास की प्रक्रिया में है। ऐसा करने के दौरान स्टेशन में स्थानीय संस्कृति या इतिहास को प्रदर्शित करने का प्रयास किए जाएंगे।

No comments