Video Of Day

Latest Post

रविवार को रांची आएंगे स्वामी सत्यानंद परमहंस


रांची। राजधानी के तुपुदाना स्थित बसारगढ़ ब्रम्ह विद्यालय एंव आश्रम में रविवार को स्वामी सत्यानंद परमहंस आएंगे। स्वामी परमहंस 15 दिनों के प्रवास पर रांची आ रहे हैं। इस दौरान वे सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक और शाम छह बजे से आठ बजे तक भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच सत्‍संग करेंगे। ब्रम्ह विद्यालय एवं आश्रम की शाखा पूरे देश में फैली हुई है। तत्व ज्ञान की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए यह आश्रम सेवा, प्रेम, योग, ज्ञान और मुक्ति के मार्ग को आगे बढ़ा रहा है। आज से 1200 वर्ष पूर्व जो ज्ञान जगतगुरु शंकराचार्य ने अद्धैत ज्ञान पुनर्स्‍थापित किया था। उसी ज्ञान की धारा को वर्तमान युग में स्वामी परमहंस दयाल अद्धैतानंद जी पुनर्स्‍थापित करते हुए छपरा से टेरी तक भक्ति की गंगा बहायी। उसी भक्ति को 1008 श्री स्वामी शिवधर्मानंद बक्सर के छोटका राजपुर नामक स्थान से पूरे देश में फैला दिया। गढ़वा घाट स्थित आश्रम से स्वामी आत्मविवेकानंद की प्रेरणा से स्थापित इस आश्रम में आज पूरे देश से भक्त आते हैं। वर्ष 1949 में स्थापित इस आश्रम से वर्तमान समय में पूरे देश में भक्ति का प्रसार किया जा रहा है। झारखंड में रांची सहित बोकारो, जमशेदपुर, गढ़वा और पाकुड़ में स्थित है। इसके साथ कोलकाता, दिल्ली, पुणे, इलाहाबाद, पटना, भोपाल, सारनाथ, गया, छपरा सहित 75 से अधिक स्थानों पर स्थापित किया गया है।

No comments