सुकुरहुट्टू के डोल मेला में उमड़े हजारों श्रद्धालु
रांची। श्री रामनवमी के मौके पर सोमवार को राजधानी के कांके प्रखंड स्थित सुकुरहुट्टू में शोभायत्रा निकाली गई। इसके साथ ही सुकुरहुट्टू का 100वां एतिहासिक डोल मेला धूमधाम से सम्पन्न हो गया। मेले में रांची, पलामू, ओरमांझी, पिठोरिया, गागी, खटंगा, बुढ़मू और सुकुुरहुट्टू के दर्जनों मंडली गाजे बाजे के साथ नाचते थिरकते पहंुचे। मेला टांड़ में सभी मंडलियों ने बारी बारी से लाठी, भाला, बरछा, तलवार के करतब दिखाये। बेहतर प्रदर्शन करने वाली मंडलियों को एक-एक तलवार और महावीरी झंडा देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कमेटी के अध्यक्ष प्रभात भुषण, कार्यकारी अध्यक्ष बेनीराम महतो, सचिव रुपलाल महतो ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक हैं। उन्होंने राम भक्तों को समाज हित में काम करने को कहा। मेला में विधायक डॉ जीतूचरण राम, पूर्व विधायक रामचंद्र बैठा, पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाईगर, पार्वती देवी, नसीबलाल महतो, सुरेश साहू, अनिल कुमार राम, रंजन पासवान ने मंच की शोभा बढ़ायी। इसके पूर्व भगवान राम का डोला को शाम में पूरे सुकुरहुटू गांव में भ्रमण करा कर मंदिर में विराजमान किया गया।
इस मौके पर गाजे-बाजे की धून पर नाचते थिरकते राम भक्तों ने भगवान श्री राम और बजरंगबली के जयकारों का उदघोष किया। डोल मेला परिसर में राम भक्तों और ग्रामीणों के लिए कई सामाजिक संगठनों ने सहायता शिविर लगाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक रामचन्द्र बैठा, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो राजेश कुमार, चुनिंदर महतो, हरिनाथ साहू, बादल सिंह मुंडा, महासचिव अजय बैठा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार महतो, दीपक महतो, पवन महतो, अनिल महतो, प्रशांत बैठा, दिनेश कुमार साहू, पंकज महतो, शत्रुधन महतो सहित अन्य सदस्यों की भुमिका रही।
सहयोग: अफरोज आलम

No comments