Video Of Day

Latest Post

मतदान के दिन बंद रहेंगे कोर्ट


रांची। नगर निकाय चुनाव के मतदान के दिन संबंधित झारखंड के सिविल कोर्ट बंद रहेंगे। निकाय चुनाव के लिए वोट 16 अप्रैल को डाले जाएंगे। इस संबंध में झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट के निर्देश के आलोक में रांची सिविल कोर्ट समेत राज्य के सभी सिविल कोर्ट में छुट्टी होने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। रांची के जूडिशियल कमिश्‍नर नवनीत कुमार ने इस बाबत आदेश जारी किया है। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में नगर निकाय के चुनाव हो रहे हैं।

No comments