कोयला मंत्री के साथ वार्ता विफल, होगी हड़ताल
रांची। केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल
के साथ श्रमिक संगठनों की वार्ता विफल हो गई। नतीजतन, कोल इंडिया में 16 अप्रैल
को हड़ताल होगी। सीटू के आरपी सिंह के मुताबिक बुधवार की शाम करीब 6 बजे ट्रेड यूनियन नेताओं को सूचना दी गई
कि 12 अप्रैल को को मुंबई (ठाने) में कोयला मंत्री पीयूष गोयल से हड़ताल को लेकर 11
बजे वार्ता करेंगे। गुरूवार की सुबह सूचित किया गया कि बातचीत शाम 6 बजे होगी।
एटक
के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार और एआईसीडब्लूएफ (सीटू ) के महामंत्री डीडी
रामामंदन ने बताया कि वार्ता के बाद कोई समाधान नहीं निकला। ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल
जारी रखने का फैसला किया है। कुछ लोग हड़ताल की विफल करने के लिए अफवाह फैला रहे है।
कोयला मजदूर अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। हड़ताल को सफल बनायें। हड़ताल जारी थी और
जारी रहेगी। बतातें
चले कि कॉमर्शियल माईनिंग की इजाजत देने के खिलाफ यूनियनों ने हड़ताल बुलाई है। इससे
निजी कंपनियों को भी बाजार में कोयला बेचने की छूट मिल गई है उनकी मांग इसे वापस लेने
की है।

No comments