कुरमी समाज की महिलाओं ने संभाला मोर्चा
हजारीबाग।
राजधानी के मोरहाबादी मैदान में 29 अप्रैल को होनेवाले कुरमी/कुड़मी महाजुटान को
लेकर महिलाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल की पत्नी
ललिता देवी विभिन्न जगहों का दौरा अपनी टीम के साथ कर रही है। लोगो से महाजुटान शालि
होने का आह्वान कर रही है। उन्होंने कहा कि कुरमी महाजुटान में अपने हक़ और अधिकार की
लड़ाई के साथ साथ समाज में फैले कुरीतियों पर भी फैसला लेने का समय आ गया है। कुरमी
समाज को शराब मुक्त, बेटियों को शिक्षित बनाना और दहेज
प्रथा पर पूर्ण पाबंदी पर भी जोर देना होगा।
No comments