Video Of Day

मौसम विभाग की चेतावनी, कुछ घंटों में यहां का बदलेगा मौसम


रांची। अगले दो तीन घंटों में राज्‍य के चार जिलों के मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। इनमें सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा शामिल हैं। रांची स्थित मौसम विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी कर यह जानकारी दी है। विभाग के अनुसार इन जिलों में अचानक तेज हवा चलेगा। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर होने की संभावना है। मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना भी है।

No comments