Video Of Day

Latest Post

समोसे का दीवाना हुआ इंग्‍लैंड

  • लंदन से मधु
लंदन। समोसा कहें या सिंघारा। बात एक ही है। भारत के हर गली, चौक-चौराहे की दुकान पर यह उपलब्‍ध है। देश का लोकप्रिय तिकोना स्नैक समोसा अब सरहद की सीमाओं को पार कर ग्लोबल होता जा रहा है। ब्रिटेन में इन दिनों 'राष्ट्रीय समोसा सप्ताहमनाया जा रहा है। इसके स्वाद ने पूरे इंग्लैंड को अपना दीवाना बना दिया है।
आयोजन के पहले दिन लीसेस्टर में लोगों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया।  नौ अप्रैल से 13 अप्रैल तक होने वाले इस आयोजन में ब्रिटेन के  6 शहर शामिल हैं। इसमें हिस्सा लेने वाले लोग इस लोकप्रिय भारतीय स्नैक को बना रहे हैंबेचे रहे हैं और खा भी रहे हैं।। इससे जुटे पैसे का इस्तेमाल चैरिटी में होगा। इसका आइडिया लीसेस्टर आधारित पुकार न्यूज के एडिटर  और  पाकिस्तानी मूल के पत्रकार रोमेल गुलजार ने दिया है। उनका मानना है कि इस तिकोने स्नैक की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। यह ब्रिटेन में रहने वाले विभिन्न समुदायों के बीच एकता का माध्यम बन सकता है।
वेज और नन वेज दोनों
भारत में समोसे में केवल आलू भरा जाता है। हालांकि विदेशों में वेज और नॉन वेज दोनों का स्वाद उठाया जा सकता है। समोसा वीक अब बमिघममैनचेस्टर, कोवेन्ट्रीनॉटिंघमशायर  और रैडलेट में भी मनाया जाएगा। 
मिडिल ईस्‍ट से शुरुआत
कहा जाता है कि समोसा बनाने की शुरुआत मिडिल ईस्‍ट से हुई थी से व्यापारी यात्रा के दौरान खाने के लिए रखते थे। इसी तरह यह भारतपाकिस्तान और बांग्लादेश समेत दुनिया के दूसरे हिस्सों में पहुंचा। इस आयोजन के जरिए अब समोसा पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की फेहरिस्त में शामिल हो गया है।
ये है उद्देश्‍य
आयो‍जकों के मुताबिक इस आयोजन का उद्देश्य यहां की दो चैरिटी को सपोर्ट करना है। इस मुहिम के जरिए मेंटल हेल्थ चैरिटी लैंप और केयर ऑफ पुलिस सरवाइवर्स (सीओपीएस) को  सपोर्ट किया जा रहा है। जिसका मकसद उन पुलिस अधिकारियों के परिवार की मदद पहुंचाना है, जिन्होंने काम के दौरान अपनी जिंदगी गंवा दी। इस आयोजन को जरिए जो धनराशि जमा होगी, उसे चैरिटी को दिया जाएगा।
मधु

3 comments: