लालू के बेहतर स्वास्थ्य और जल्द रिहाई की दुआ मांगी
रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेताओं ने राजद
परिवार की ओर से रांची के डोरंडा स्थित रेसालदार बाबा के दरगाह में चादरपोशी की। राष्ट्रीय
अध्यक्ष लालू प्रसाद के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ की। इस उक्त अवसर पर नेताओं ने
कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों ने एक साजिश के तहत श्री यादव को फंसाकर जेल भेजकर
सामाजिक न्याय की कड़ी को कमजोर करने का असफल प्रयास किया गया है। इसे आम जनता समझ
गई है। लालू गरीबों के मसीहा हैं। गरीबों की दुआएं उनके साथ है। ऐसे में उनके
खिलाफ रची गई साजिश नाकाम होकर रहेगी।
राजद नेताओं ने दरगाह में उनके अच्छे
स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी जल्द रिहाई के लिए भी दुआ की गई। चादरपोशी कार्यक्रम
में प्रदेश राजद उपाध्यक्ष हाजी जुबैर, महासचिव मनोज कुमार पांडेय, कैलाश यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मो इसलाम, डॉ मनोज, विजय चौधरी, इम्तेयाज वारसी, चन्द्रशेखर
भगत, इरफान अंसारी, रेसालदार बाबा
दरगाह ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी रऊफ गद्दी सहित अन्य शामिल थे।

No comments