Video Of Day

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब बनेंगे ऑनलाइन

गिरिडीह। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन बनेंगे। इसे बनाने को लेकर जमुआ मॉडल प्रखंड भवन सभागार में शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक कॉमन सर्विस सेंटर जमुआ प्रखंड ई प्रबंधक सुबोध कुमार वर्मा ने पंचायत सचिव, चौदहवीं वित्त कंप्‍यूटर ऑपरेटर सह पंचायत लेखा लिपिक को ऑनलाइन जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की व्‍यवहारिक, भौतिक प्रशिक्षण दिया। 

कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत पहले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफ लाईन बनता था। अब आय, स्थानीय, जाति की तरह प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनेगा। इससे परेशानी नहीं होगी। पंचायत सचिवालय में संचालित प्रज्ञा केंद्र संचालक के पास आवेदक आवश्यक संबंधित कागजात जमा करेंगे, जिसका संचालक ऑनलाइन इंट्री करेंगे। प्रमाण पत्र आवेदक को प्रज्ञा केंद्र से ही उपलब्ध होगा। डिजिटल इंडिया का केंद्र बिंदु पंचायत सचिवालय में संचालित प्रज्ञा केंद्र है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अब प्रखंड, अनुमंडल,  उपायुक्त कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव दिनेश्वर कुमार हाजरा, राम शरण यादव, नुनूलाल रविदास, सत्यनारायण यादव, अशोक दास, इराज अली, संतोष कुमार, अभिजीत कुमार, प्रकाश राणा,  कमरुल, सिकंदर, गौतम, पंकज वर्मा आदि मौजूद थे।

No comments