Video Of Day

नियुक्ति पत्र मिलने पर मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार


रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर हुए नियुक्ति में पूर्व से कार्यरत 175 मानव दिवस कर्मियों को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र बांटे जाने के बाद झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ से जुड़े सैकड़ों कर्मियों ने प्रोजेक्ट भवन के समक्ष अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

श्री राय ने कहा कि 2008 से चल रहा संघर्ष का यह प्रतिफल मिला है। पूरे भारतवर्ष में झारखंड पहला राज्य है, जहां एक दैनिक वेतन भोगी मानव दिवस कर्मी स्थाई  रूप से नियमित नियुक्ति ले पाया है। निगम में हजारों पद अभी भी रिक्त है। कोशिश होगी कि उन पदों पर बचे हुए मानव दिवस कर्मियों का भी समायोजन हो। 

उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर आउटसोर्सिंग खत्म कर स्थाई समायोजन करने को लेकर लचीला रुख अख्तियार करने का आग्रह करने की   भी बात कही। इस अवसर पर शशि दुबे, अमित कश्यप, बालेश्वर महली, प्रदीप महली, दिवाकर मिश्रा, अजय कंडुलना, सुरेश इंदवार, मनीष सिंह, अभय पाठक, संजय मंडल, रौशन सिंह, मनीष कुमार, विकास सिंह सहित सैकड़ो कर्मी शामिल थे।

No comments