इन जिलों में मौसम बदलने के संकेत
रांची।
अगले दो से तीन घंटों में राज्य के कुछ जिलों में मौसम बदलने के संकेत मिले हैं। राडार
और सेटेलाईट से मिली सूचना के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम
और सरायकेला-खरसावां में फिलहाल इसका असर दिखेगा। दिखेगा। विभाग के अनुसार इन जिलों
में एक’दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी।
इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की आशंका है। हल्की बारिश होने की संभावना
भी है। मौसम में बदलाव के संकेत को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

No comments