Video Of Day

Latest Post

बोर्ड न अधिकारी, ये है पथ निर्माण कार्यालय


  • उपायुक्‍त यहीं जानकारी मांगने भेजते हैं सभी को
रांची। ये है पथ लोहरदगा का निर्माण, पथ प्रमंडल कार्यालय। वर्ष 2014 से स्थापित किया गया है। हालांकि विभाग का काम यहां से नहींं बल्कि रांची में होता है। यहां सिर्फ खानापूर्ति ही की जातीहै। विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर और एसडीओ सभी कार्यालय में नदारद होते हैं। किसी बात की जानकारी मांगने पर जिले उपायुक्‍त बिनोद कुमार यहीं बात करने को कहते हैं। तीन दिनों पूर्व गार्डवाल गिरने पर करवाई के संबंध में पूछने पर उन्‍होंने यही कहा था।

अब जान लें विभाग का हाल। पथ प्रमंडल कार्यालय भवन पुराना और जर्जर था। इसे चारों ओर से उसी दीवाल में पिलर खड़ा कर बिना तोड़े दो पार्ट में रिमॉडलिंग कर बना दिया गया। इसपर करीब 85 + 25 लाख रुपये खर्च हुए। आज तक साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इसकी जानकारी जिला प्रसाशन को भी है। बावजूद हर किसी को जानकारी मांगने विभाग के पास भेज दिया जाता है।

वर्ष 2005 में यह विभाग का कार्यालय सिल्ली में चल रहा था, जो जून 2014 के बाद से लोहरदगा में स्थापित है। खाता बही में यह ऑफिस लोहरदगा में है। सारा काम रांची से होता है। अनुसेवक बिपिन कुमार दास ने बताया कि कार्यालय के लिए बिजली की व्ययस्था नहीं है। तीन फेज बिजली के लिए अप्लाई किया गया है। विभाग द्वारा पोल गाड़ा गया है। उन्होंने कहा एक दो माह में कार्यालय का काम शुरू हो जाएगा।

No comments