Video Of Day

Latest Post

इन जिलों में कुछ देर में मौसम बदलने के संकेत

रांची। आने वाले एक से तीन घंटोंं में राज्‍य के कई अन्य जिलों का मौसम भी बदलेगा। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। हल्‍की और मध्‍यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में धनबाद, दुमका, जामताड़ा, खूंटी, गुमला, देवघर, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी भी शामिल हैं। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है। रांची के कुछ बारिश भ्‍ाी शुरू हो गई है। कुछ जिलों में वज्रपात की आशांका भी जताई गई है।

No comments