Video Of Day

Latest Post

लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल के अध्‍यक्ष बने प्रमोद


रांची। लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 322ए के लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल की वर्ष 2018-19 की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। रविवार को अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम मे इसकी घोषणा की गई। नई कमेटी एक जुलाई से काम करेगी। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीवा सिंह, शपथ अधिकारी वीके महेंद्रू, संस्थापक पवन बजाज, अतिथि केदार नाथ गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वर्तमान अध्यक्ष कमलेश संचेती ने स्वागत किया। सभी सदस्यो ने विश्व शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा। लायन वर्ष 2018-19 के लिए प्रमोद श्रीवास्तव को अध्यक्ष, विकास लोहिया को सचिव और संजीव सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में प्रथम उपाध्यक्ष पंकज मिढ़ा, द्वितीय उपाध्यक्ष दीपक रूंगटा, तृतीय उपाध्यक्ष संजय अखौरी, उपसचिव भीम जयसवाल,  पीआरओ अरविंद राजगढ़िया को बनाया गया।

विभागीय चेयरपर्सन कमलेश संचेती, पवन बजाज, दीपक लोहिया, राजेश कसेरा, रश्मि तायल, सुनीत चड्डा, विकाश अग्रवाल, दिनेश प्रसाद, मनोज विजय, सुशील अग्रवाल, दिलीप सिंह, अशोक दास, दीपक सिन्हा, अशोक गुलगुलिया को बनाया गया है। मौके पर 32 नए सदस्यो को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने सदस्यों को अवार्ड और लायंस पिन से सम्मानित किया। मंच संचालन अरविंद राजगढ़िया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश अग्रवाल, सुबोध जायसवाल, प्रबीर चक्रबर्ती, मनीष बेदी, नीरज ऑबेरॉय, पंकज तायल, उमेश टेकरीवाल, शिव अग्रवाल, अनुप अग्रवाल ने सहयोग किया।

No comments