Video Of Day

Latest Post

भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि‍


रांची। भोजपुरी युवा विकास मंच, शारदा फाउंडेशन और आईएल गुप्ता फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म राजा के कलाकारों ने शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने रांची पुरानी जेल स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के बताये रास्ते और झारखंड की संस्कृति, विरासत एवं धरोहरों की रक्षा करने की शपथ ली। मौके पर अभिनेता पवन सिंह, आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, निर्माता मुकेश गुप्ता, निर्देशक संजय श्रीस्वास्तव, अरुण कुमार गुप्ता, अविनाश, सत्यप्रकाश, जय सिंह, रितेश गुप्ता आदि मौजूद थे। यह जानकारी पीआरओ संजय पुजारी ने दी।

No comments