Video Of Day

Latest Post

मौसम का सूबे में कहर, वज्रपात से छह की मौत

रांची। मौसम का कहर शुक्रवार को पूरे झारखंड में रहा। वज्रपात से फिलहाल छह लोगों की मौत हो गयी। चार अन्य घायल हो गये। मृतकों दो बोकारो, दो चतरा, दो पलामू जिले के हैं।

राजधानी रांची समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। विभाग के मुताबिक रांची में दो मिली मीटर, जमशेदपुर में एक मिलीमीटर, डाल्टनगंज में 11 मिलीमीटर बारिश हुई।

बोकारो में वज्रपात की चपेट में आने से सुरही के जलालुदीन और दीन मोहम्मद की मौत हो गई। घटना खेतको पंचायत क्षेत्र तेनुघाट बोकारो नहर रोड में घटी।

पलामू में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छत्तरपुर थाना क्षेत्र में हुलसम्म गांव की यह घटना है।
धनबाद में बारिश से मटकुरिया में विशालकाय पेड़ गिर गया। धनबाद-केंन्दुआ मुख्य मार्ग जाम हो गया।

आपके अपने न्यूज वेब पोर्टल दैनिक झारखंड मौसम विभाग के सहयोग से इस संबंध में पहले ही जानकारी दी थी। लोगों को बताया था कि मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका जताई है। इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पोर्टल इस संबंध में लगातार लोगों को सतर्क कर रहा है।

No comments