Video Of Day

Latest Post

बीईएमएल के निदेशक वित्त सूरज बने

नई दिल्ली। बीईएमएल के नए निदेशक वित्त सूरज प्रकाश बने। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने इंटरव्यू के बाद उनके नाम की अनुशंसा कर दी है। मंत्रालय से अधिसूचना जारी होने के बाद वह पद संभालेंगे। इस पद के लिए चार जनवरी को इंटरव्यू हुआ था। सूरज प्रकाश फिलहाल भेल में महाप्रबंधक के पद पर काम कर रहे हैं। इंटरव्यू में सूरज के अलावा एक और उम्मीदवार ने हिस्सा लिया था। वह थे एसपी स्नेहल। स्नेहल मझगांव डॉक में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

No comments