2019 में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी: सुबोधकांत
- आदिवासियों के साथ छल कर रही है सरकार
उन्होंने वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार से आदिवासियों का हित नही होने वाला है। सरकार निरंकुश हो गयी।उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों के जमीन को पूंजीपतियों के हाथों नीलाम करने पर तुली है। उन्होंने कहा कांग्रेस बर्तमान सरकार की नीतियों का खुलकर विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मनिका विधानसभा में जनता कांग्रेस पर भरोषा करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर काम करने का आह्वान किया। मौके पर जिलाध्यक्ष मनोजनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र भारती, विश्वनाथ पासवान,छोटू प्रसाद,राजू प्रसाद , प्रखण्ड अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव,राधाकृष्ण यादव,गंगेश्वर यादव समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

No comments