Video Of Day

Latest Post

रांची नगर निगम के असंवैधानिक परिसीमन एव मुनाफ़ाखोरी के ख़िलाफ़ आंदोलन तेज़ होगा

रांची। रांची नगर निगम का नया परिसीमन एव नागरिक सुविधाएं" पर आज गुलशन हॉल,कर्बला चौक-रांची में जनप्रतिनिधियों/बैंक नेताओ/मजदूर नेताओ/ सामाजिक कार्यकर्ताओं एव रांची के सज़ग नागरिकों के साथ परिचर्चा आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बशीर अहमद एव उपेंद्र नारायण सिंह  एव कार्यक्रम संचालन नदीम खान ने किया।

वक्ताओं ने रांची नगर निगम के परिसीमन को असंवैधानिक एव गलत कहा है। इस परिसीमन में न ही रांची नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, रांची नगर निगम क्षेत्र विधानसभा के प्रतिनिधियों सहित सज़ग सामाजिक संगठनों, आम नागरिकों एव न ही नागरिक संवाद स्थापित कर राय बनाई। इसके साथ-साथ झारखंड म्युनिसिपल एक्ट का उल्लंघन कर परिसीमन के मूल्यउद्देश्य की संवैधानिक हत्या की गई है। जब झारखंड विधानसभा का परिसीमन 2022 तक स्थागित है तो अभी नगर निगम का क्यों परिसीमन। रांची नगर निगम के इस परिसीमन से वोटरों अपना वोट लिस्ट में नाम खोजने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिससे वोटिंग प्रतिशत बहुत ही कम रहेग। ,ऊपर से इस परिसीमन में इतना जल्दबाजी क्यों, अगर करना ही था तो म्युनिसिपल एक्ट के तहत जनगणना के एक साल बाद कर देना था, यानि 2012 में ही। रांची नगर निगम नागरिक सुविधाओं के नाम पर जहाँ तहाँ से टैक्स वसूली कर सिर्फ मुनाफ़ा कमाने वाली सरकारी संस्था बन चुकी है, जबकि रांची नगर निगम को स्वतंत्र एव नो प्रॉफिट नो लॉस वाली ऑटोनोमस बॉडी होनी चाहिए थी,जैसा कि चेन्नई-पश्चिम बंगाल एव महाराष्ट्र के तर्ज़ होना चाहिए था।

सर्वसम्मति से निर्माण हुआ कि सड़क से सदन सहित कोर्ट तक आंदोलन किया जाएगा। जिसमें जल्द ही नगर विकास के प्रधानसचिव से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा एव राजभवन पर महाधरना दिया जाएगा। वक्ताओं में--पूर्व मेयर रांची रमा ख़लखो, पूर्व विधायक रांची अधिवक्ता जेपी गुप्ता, पूर्व डिप्टी मेयर रांची अजयनाथ शाहदेव,वार्ड पार्षद 18 गुलाम सरवर रिज़वी,वार्ड पार्षद 25 मो असलम,वार्ड पार्षद 26 के प्रतिनिधि/पति मो नईम,पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता छोटू, बैंकनेता एम एल.सिंह एव ए. बी.शुक्ला,झारखंड निर्माण मजदूरनेता भुनेश्वर केवट एव सुदामा ख़लखो,मो.एनामुल फूटपाथ दुकानदार नेता इश्तेयाक अहमद टुन्नू,सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा सन्नी,झारखंड आंदोलनकारी बशीर अहमद एव उपेंद्र नारायण सिंह,अब्दुल ख़ालिक़,नाफिसुल अबेदीन,नदीम खान थे।

कार्यक्रम में तनवीरउज़्ज़मा,नदीम एकबाल,नाहीद तबरेज़,आसिफ अहमद गुड्डू,तारीक़ मुजीबी,अनिल यादव,इमरान सोनू,दानिश रहमानी,इमरान हसन बाबू,शकील राही,विमल चानू,विष्णुदेव प्रसाद,सुभजीत,विजय कुमार,मतिउर रहमान,डॉ इंतेज़ार अली,मो ज़ावेद,अशरफ खान आदि उपस्थित थे।

No comments