सर्दी ने दिखाई नरमी, हवा के तेवर सख्त
रांची। करीब सप्ताह भर सताने के बाद सर्दी का रुख नरम हो गया। न्यूनतम पारा में 12 जनवरी के अपेक्षा 13 जनवरी को करीब 6.0 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके उलट हवा का रुख सख्त हो गया है। वह पहले की तुलना में अधिक तेज गति से बह रही है। इसके कारण सर्दी से मिली राहत का एहसास कम हो रहा है। राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान बीते करीब एक सप्ताह से 0.0 डिग्री सेल्सियस से लेकर 1.0 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था।
आज न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष डॉ वदूद के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 0.3 डिग्री सेल्सियस था। इस हिसाब से देखें तो न्यूनतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। वही अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हवा की गति बढ़ी
हालांकि हवा की गति शुक्रवार की तुलना में शनिवार को बढ़ी है। शनिवार को हवा 4.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। शुक्रवार को 3.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। लगभग 1.2 किलोमीटर प्रति घंटे अधिक की रफ्तार से चलने की वजह से लोगों को तापमान में हुई वृद्धि का कम एहसास हो रहा है।

No comments