Video Of Day

Latest Post

बड़ी मछलियों का हब बन गया गेतलसूद डैम

रांची। राजधानी रांची से सटे गेलतसूद डैम बड़ी मछलियों का हब बन गया है। वहां से फिर तीन बढ़ी मछलियां पकड़ी गई। यह सभी सिल्‍वर कार्प प्रजाति की है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुखन नायक ने 46 किलोग्राम की मछली पकड़ी। विजय नायक ने 42 और कार्तिक नायक ने 26 किलोग्राम की मछली पकड़ी। पकड़ी गई तीनों मछली को साप्‍ताहिक बाजार में बेच दिया गया।
हाल के दिनों में डैम से लगातार बड़ी- बड़ी म‍छलियां पकड़ी जा रही है। मत्‍स्‍य निदेशायल के उप निदेशक आशीष कुमार के मुताबिक 19 दिसंबर को 45 से 50 किलोग्राम वजन की मछली पकड़ी गई थी। यह भी सिल्‍वर कार्प प्रजाति की ही थी। निदेशायल की ओर से वहां मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीणों को मछली पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

No comments