Video Of Day

Latest Post

विवेकानंद को कुछ यूं नमन किया युवाओं ने


मानव श्रृंखला से बनाया 10 हजार वर्ग फीट का तिरंगा

रांची। राष्‍ट्रीय युवा दिवस यानी 12 जनवरी को झारखंड सहित देश भर में कई कार्यक्रम हुए। स्‍वामी विवेकानंद को याद किया गया। किसी ने परिचर्चा की। किसी ने प्रतियोगिता। तरह-तरह से उन्‍हें याद किया। राजधानी रांची से समीप स्थिति सिल्‍ली में युवाओं के स्‍वामी जी को नमन करने का अलग और अनोखा अंदाज था। गूंज परिवार और आजसू पार्टी की ओर से सिल्ली स्टेडियम में युवा दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया था। उसमें 5,000 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से देश का तिरंगा बनाया। यह तिरंगा 10 हजार वर्गफीट का था। आजसू पार्टी की और से सिल्‍ली में हर साल गूंज महोत्‍सव का आयोजन किया जाता है। इसकी भी अपनी अलग ही पहचान है। 

No comments