Video Of Day

CM के निर्देश की अवहेलना, पारा शिक्षको का हंगामा

रांची। राज्य के पारा शिक्षकों का 3 महीनों का बकाया मानदेय और 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का मानदेय को ले कर मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री जन सवांद में विभाग को आदेश दिया था कि होली से पहले सभी पारा शिक्षकों का 2 महीनों का मानदेय भुकतान किया जाए। लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश को विभाग ना मानते हुए  सिर्फ 1 महीने का मानदेय शिक्षको के खाते में भेजा। इसके विरोध में बुधवार को कांके प्रखण्ड पारा शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ो पारा शिक्षको ने प्रखंड मुख्यालय में हंगामा किया। वही मौके पर मौजूद संघ के सदस्य जावेद अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी शिक्षको का एक महीने का मानदेय भेजा गया। सभी  शिक्षकों का मानदेय भी नही दिया गया। ऐसे में हमलोग त्योहार कैसे मनाएंगे। इसलिए हमलोग मानदेय का बहिष्कार करते है। साथ ही कोई भी पारा शिक्षक एक महीने का मानदेय नही लेगा।
 

No comments