Video Of Day

Latest Post

एमवे ने न्यूट्रीलाइट ट्रेडिशनल हर्ब्स रेंज पेश की


कोलकाताएमवे इंडिया ने न्यूट्रीलाइट ट्रेडिशनल हर्ब्स रेंजपेश की। कंपनी के लिए इसे भारतीय बाजार के लिए देश में ही विकसित किया गया है। नई रेंज से 2020 तक 125 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य रखा गया है। सीईओ अंशु बुद्धराजा ने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं की पोषण जरूरतों का ख्याल रखते हुए इसे पेश किया गया है। हर्ब्स रेंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की मेक इन इंडियापहल के प्रति एमवे की प्रतिबद्धता को दोहराता है। इस रेंज का निर्माण एमवे की की अत्याधुनिक LEED गोल्ड सर्टिफायड निर्माण इकाई में किया गया है, जो तमिलनाडु के डिन्डीगुल जिले में है। 
न्यूट्रीलाइट ट्रेडिशनल हर्ब्स रेंज में चार उत्पाद हैं। इनमें न्यूट्रीलाइट तुलसी, न्यूट्रीलाइट ब्राह्मी, न्यूट्रीलाइट अश्वगंधा और न्यूट्रीलाइट अमलकी, बहेड़ा और हरीतकी (हरड़) शामिल हैं। यह रेंज शुद्धता, सुरक्षा और सक्षमता का आश्वस्त स्तर पेश करेगी, जिसके पीछे न्यूट्रीलाइट के वैज्ञानिक अनुसंधान की मजबूत विरासत है। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीड टू सप्लीमेंटप्रक्रिया का प्रयोग हुआ है।

No comments