Video Of Day

भाजपा ने उच्‍च लोकतांत्रिक मूल्यों का परिचय दिया : प्रतुल


रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने समीर उरांव को राज्यसभा भेज कर यह सिद्ध कर दिया कि उसके यहां जमीनी कार्यकर्ता कि हमेशा पूछ होती है। श्री उरांव ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीति शुरू की थी। विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष तक बने। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि सिर्फ वही पार्टी है जिसमें बूथ अध्यक्ष रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री और राज्यसभा का सदस्य बन सकता है। एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री। श्री शाहदेव ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दूसरी सीट जीतने के लिए उसके नेताओं को लगातार कैंप करना पड़ा। धीरज साहू को जिताने के लिए कांग्रेस ने सभी स्थापित लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ा दी। विधायकों को बड़े प्रलोभन देने तक का समाचार आया। यह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ संकेत नहीं है।

No comments