तालाब से मिला लापता युवक का शव
लोहरदगा। शहरी क्षेत्र के बड़ा तालाब से शुक्रवार
की सुबह लापता युवक का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सदर थाना पुलिस ने
शव को कब्जे में ले कर उसे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी
के अनुसार बाल्मीकि नगर निवासी बलराम करुआ का पुत्र प्रकाश करुआ बीते तीन दिनों से लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका
पता नहीं चल पाया था। प्रकाश स्वीपर का काम करता था। शुक्रवार की सुबह बड़ा तालाब में शव होने की सूचना सदर थाना
पुलिस को मिली। प्रथम दृष्टया
पुलिस अत्यधिक नशे की हालत में तालाब में डूबने से हुई मौत बता रही है। अनुसंधान
पूरा होने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
No comments