Video Of Day

Latest Post

स्‍वच्‍छता अभियान के तहत बांटा डस्‍टबीन

रांची। मारवाड़ी युवा मंच सर्मपण शाखा रांची का राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम चार मार्च से शुरू हुआ। राजधानी के मेन रोड स्थित अलबर्ट एक्का चौक के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड चैंबर अध्यक्ष सह रांची नगर निगम स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर रणजीत गाड़ोदिया, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, मुख्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष रोहित शारडा,  र्कायक्रम संयोजक सपना सिंघानिया, योगेश्वरी सिंघानिया, रचना केडिया, सुनीता सोनी, श्‍वेता मित्‍तल, उषा खेमका ने इसकी शुरुआत की।
इसके तहत खोमचे और ठेलेवालों को उस्‍टबीन और झाडू बांटा गया। साथ ही, पम्पलेट और ब्रोसर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई। अध्यक्ष नेहा पटवारी ने लोगों को अपने घर के साथ मुहल्‍ले और शहर को भी साफ रखने की अपील की। मौके पर सचिव अन्‍नु पोद्दार, कोषाध्यक्ष पिंकी अग्रवाल, किरण खेतान, पूजा सरावगी, ममता गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

No comments